{"_id":"625daef069f80c0e45074e26","slug":"fire-in-car-almora-news-hld459877872","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से टकराकर कार में लगी आग, चार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्या क्षेत्र में कार में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। एसएसबी के चार जवानों को लेकर जा रही एक कार दन्या थाना क्षेत्र में चट्टान से टकरा गई। टक्कर से कार में आग लग गई। हादसे मे चार जवान चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची दन्या थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाकर दमकल विभाग की मदद से कार में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
सोमवार को एक कार पिथौरागढ़ कैंट से हल्द्वानी जा रही थी। कार में एक चालक और एसएसबी के चार जवान बैठे थे। शाम करीब पांच बजे दन्या-धसपड़ मोड़ के पास कार सड़क किनारे खड़ी एक चट्टान से टकरा गई। वाहन सीएनजी युक्त होने से अचानक आग पकड़ गई। आग से खुद का बचाव करते हुए कार में सवार एसएसबी के एसआई लक्ष्मीदत्त जोशी, निवासी चोरगलिया, एएसआई रामदत्त भट्ट निवासी देहरादून, एएसआई पुष्पेंद्र कुमार निवासी जम्मू और हेड कांस्टेबल पंकज कुमार निवासी बिजनौर यूपी चोटिल हो गए। कार चालक जगप्रीत सिंह निवासी एसएएस नगर मोहाली जीरकपुर पंजाब को चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने दन्या थाना पुलिस को कार में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दन्या थाना प्रभारी सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोटिल हुए चारों जवानों को इलाज के लिए धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया। सुशील कुमार ने बताया कि सभी एसएसबी के जवान पिथौरागढ़ जिले में तैनात हैं और ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहे थे।
अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में चट्टान से टकराने के बाद जलती कार।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।