फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fire

भराड़ी बाजार में भीषण अग्निकांड, चार दुकानें जलीं

Mon, 26 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 26 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

 रविवार की शाम करीब आठ बजे भराड़ी बाजार की एक दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अफरा-तफरी के बीच करीबी दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। आग में दो दुकानें पूरी तरह जल गईं। इस बीच एक दुकान के दोमंजिले पर सो रहा बुजुर्ग कर्मचारी भी झुलस गया, उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बागेश्वर से फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर नाराज व्यापारियों ने आक्रोश जताया। अग्निकांड में करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


बाजार बंद होने के बाद करीब आठ बजे दीप चंद्र जोशी की कॉस्मेटिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई। वहां रखे किसी ग्रामीण के गैस सिलेंडर और डीजल केन जलने से विस्फोट हो गया, जिससे दुकान का शटर टूट गया। आग ने पड़ोसी हरीश चंद्र सिंह बिष्ट की किराना की दुकान को भी चपेट में ले लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


आग बढ़ती ही जा रही थी। आग ने पड़ोसी वीरेंद्र कपकोटी की कपड़े की दुकान, दिनेश सिंह ऐठानी के रेस्टोरेंट को भी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट के दोमंजिले पर सो रहा बुजुर्ग कर्मचारी बहादुर सिंह गैस से झुलस गया उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दीं। घटना की सूचना मिलते ही ऐठान, कपकोट, भंडारीगांव, भयूं, असों, सुनेता, कन्यूटी, खाईबगड़ क्षेत्र के लोग वहां आग बुझाने आए जबकि खराब सड़क के कारण 24 किमी दूर बागेश्वर से दमकल की दो गाड़ियों को वहां पहुंचने में करीब पौने दो घंटे का समय लगा। इस देरी से नाराज व्यापारियों ने जमकर विरोध, प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। घटना में करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। कास्मेटिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारण पूरे कपकोट क्षेत्र की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। डीएम भूपाल सिंह मनराल, एसपी एनएस नपल्च्याल, सीओ धनीराम, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने भी मौका मुआयना किया। घटना पर गहरी चिंता जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने फायर पुलिस स्टेशन खोलने और प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। आग बुझाने वालों में दीपू ऐठानी, दीपक गढ़िया, दीवान ऐठानी, भास्कर मिश्रा, गिरीश जोशी, बबलू ऐठानी, सोनू उपाध्याय, बलवंत कपकोटी, हीरा ऐठानी, मुन्ना कपकोटी, दान सिंह ऐठानी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed