फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire damaged trees dropped above Tata Sumo, injured three

आग से क्षतिग्रस्त पेड़ टाटा सूमो के ऊपर गिरा, तीन घायल

Fri, 10 May 2019 11:21 PM IST
दीपक नेगी भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 10 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire damaged trees dropped above Tata Sumo, injured three
टाटा सूमो के ऊपर गिरा पेड़। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के जंगलों में आग भयानक रूप लेती जा रही है। भतरौंजखान के पास रानीखेत रोड पर आग से जलकर क्षतिग्रस्त हुआ भारी भरकम पेड़ टाटा सूमो के ऊपर आ गिरा। जिससे टाटा सूमो में सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। घटना में चार वर्षीय बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो संख्या यूके 04, टीए 2261 भतरौंजखान से मेहरखोला की तरफ जा रही थी। इस बीच स्थित सरस्वती  शिशु मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे रानीखेत रोड पर ऊपर की ओर से आग से जला एक पेड़ टाटा सूमो के ऊपर गिर पड़ा। जिससे वाहन चालक कैलाश चंद्र तिवारी (41) निवासी पंतगाव, भुवन चंद्र मेहरा (28) निवासी मेहरखोला(रिची-बिल्लेख), पवन कुमार (04) भुवन चंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। भुवन चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रानीखेत रेफर कर दिया गया है। हाटा सूमो में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार भुवन चंद्र मेहरा अपने परिवार के साथ पूजा के लिए दिल्ली से अपने घर मेहरखोला जा रहे थे। भतरौंजखान से उन्होंने टाटा सूमो को किराये पर लिया था लेकिन कुछ ही मीटर की दूरी पर आग के कारण विशाल पेड़ वाहन पर आ गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से तुरंत वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed