फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire broke out in the forest of Syahidevi, the forest started blazing as soon as the rain stopped.

Almora News: स्याहीदेवी के जंगल में लगी आग, बारिश थमते ही धधकने लगे जंगल

Sat, 24 Feb 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest of Syahidevi, the forest started blazing as soon as the rain stopped.
स्याही देवी के जंगलों में लगी आग। संवाद
अल्मोड़ा। बारिश थमते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। स्याहीदेवी के जंगल धधकते रहे लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंच सका। देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बाद आग बुझने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश होने से जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर लगाम लगी थी। बारिश थमते ही फिर से जंगल धधकने लगे हैं। शनिवार को स्याहीदेवी के जंगल में सुबह से ही आग लगी रही। पूरे दिन जंगल से आग की लपटें उठतीं रहीं लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक हेक्टेयर जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा जल गई। देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई तो आग बुझी और राहत मिली। मामले में वन विभाग आरक्षित वन क्षेत्र में आग न लगने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। संवाद
विज्ञापन

----------------

फायर सीजन में बढ़ सकती हैं जंगल में आग लगने की घटनाएं
अल्मोड़ा। फायर सीजन की शुरुआत में ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। फायर सीजन शुरू होने के आठ दिन के भीतर ही चार घटनाओं में जिले भर में छह हेक्टेयर से अधिक जंगल दावानल की भेंट चढ़ चुके हैं। कुछ दिनों बाद प्रचंड गर्मी में नमी कम होने से जंगल में आग लगने की घटनाओं में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
स्याहीदेवी के जंगल में आग लगने की सूचना नहीं है। आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगती तो निश्चित तौर पर इसकी सूचना मिलती। इसके बाद भी वन विभाग जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए गंभीर है। -मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।
--------------------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed