फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Finished fast in Kulti

आश्वासन के बाद तकुल्टी में आंदोलन समाप्त

Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Finished fast in Kulti
तकुल्टी में अनशन समाप्त - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर पिछले एक माह से चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार आरएस नेगी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 15 नवंबर तक शिक्षकों की व्यवस्था हो जाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि जीआईसी तकुल्टी में लंबे समय से शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। जिस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


इसी को लेकर ग्रामीण पिछले एक माह से क्रमिक अनशन कर रहे थे। इस बीच सिर मुंडाकर अनशन भी किया गया। कई बार अधिकारियों के साथ वार्ता विफल हुई। इधर तहसीलदार आरएस नेगी, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद्र, बीईओ हिमांशु नौगाई, संकुल समन्वयक उर्वादत्त सत्यवली मौके पर पहुंचे। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. प्रमोद नैनवाल और भाजपा नेता महेश नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख बीडी छिम्बाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों के साथ लंबी वार्ता चली। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया  कि 15 नवंबर तक शिक्षक पहुंच जाएंगे। इस आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाया। चेतावनी दी कि यदि तय तिथि तक शिक्षक नहीं पहुंचे तो फिर से अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व जगदीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में केवलानंद चमकनी, बीडी छिम्वाल और प्रधान गोपाल सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed