{"_id":"5d03e4ea8ebc3e1c73285047","slug":"finish-the-preparations-for-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां समय से पूरी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां समय से पूरी करें
Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अंतर्राष्ट्रयी योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक लेते एडीएम बीएल फिरमाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को एडीएम बीएल फिरमाल ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योग दिवस की तैयारियां समय पर पूरी कर लेने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि योग दिवस पर लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक योग किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। योग स्थल पर मैटिंग, माइक, मंच और शामियाने की व्यवस्था 20 जून तक कर लेने के निर्देश दिए। विद्यालयों के बच्चों को भी प्रतिभाग कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।
साथ ही पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था करने, साफ सफाई के लिए एएमए जिला पंचायत और ईओ पालिका को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी योग दिवस में भागीदारी करेंगे। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम सीमा विश्व कर्मा, अपर चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, ईओ पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, डीएसओ सीएल वर्मा, ईई लोनिवि बीसी पंत, एई जल संस्थान मुकेश कुमार, आईटीबीपी के नरेश कुमार, किशोर कुमार, दीपा पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शिविरों में योग के गुर सीख रहे लोग
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर योग विभाग के तत्वावधान में जिले में विभिन्न स्थानों पर सौ से अधिक निशुल्क शिविर संचालित किए जा रहे हैं। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि शहर में स्कूलों और मोहल्लों के आवा भनोली, जागेश्वर, समेत कई स्थानों पर शिविर संचालित हो रहे हैं। शिविरों में लल्लन सिंह, डा. प्रेम प्रकाश, प्रदीप जोशी, दीपक बिष्ट, भावना कनवाल, मनोज गोस्वामी, बबीता जोशी, भावना जोशी, तनुजा जोशी, कविता बघरी, रश्मि सांगा, चंदन बिष्ट समेत डेढ़ सौ से अधिक योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। ब्यूरो