फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Finance Commission

आय बढ़ाने के लिए संसाधन बढ़ाएं : डॉ. जोशी 

Wed, 13 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 13 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Finance Commission
वित्त आयोग की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए कारगर योजना की जरूरत है। नगर निकायों के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि के भुगतान के लिए अपनों संसाधनों को बढ़ाना होगा। नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत ओर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ठोस सुझावों को आमंत्रित कर कार्ययोजना तैयार करनी जरूरी है। यह बात चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. वीके जोशी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में कही। 

विज्ञापन


डॉ. जोशी ने जिला पंचायत, नगरपालिका, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय अपने क्षेत्रों में छोटे-छोटे पार्किंग व कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन का चयन कर प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आय के स्रोत बढ़ाने जरूरी है। उन्होंने बजट को प्रावधान करने के लिए जनप्रतिनिधियों से सक्रिय होने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने जिला पंचायत की दिक्कतों को आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखा।
विज्ञापन


उन्होंने आय बढ़ाने के लिए जिला पंचायत की ओर से खनिज व उपखनिज पर टैक्स वसूलने का सुझाव रखा। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन उपलब्ध करने की मांग रखी। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने नगरपालिका क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवारा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण, सीवर लाइन और पार्किंग के लिए धन आवंटन की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी मानदेय बढ़ाने सहित कई समस्याएं रखी। इस दौरान आयोग के सदस्य अविकल थपलियाल, वीसी सनवाल, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, जानकी मेहता, गोदावरी आर्या, माधवी देवी, भागीरथी देवी, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर लाल, रेखा खेतवाल, बालाराम, जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, डीडीओ डा.महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed