{"_id":"5c44b390bdec2273970e3b79","slug":"final-won-by-almora-players-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम ने जीता
Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम अतिथियों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरिया क्लब की ओर से स्टेडियम में आयोजित प्राइजमनी विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम ने जीत लिया है। राइजिंग स्टार की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्राफी, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
अल्मोड़ा प्लेयर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। जिसमें विनोद चौहान ने सर्वाधिक 43 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 131 ही बना सकी। अल्मोड़ा प्लेयर्स के सूरज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अल्मोड़ा प्लेयर्स टीम के प्रदीप कार्की रहे। मैच के अंपायर संजय कुमार और जीवन मेहता, स्कोरर बबिता चौबे, उद्घोषक दीपक मेहता थे।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला थे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने की। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर सचिव मनीष जोशी, कोषाध्यक्ष गिरिराज साह, उपसचिव सूरज वाणी, जिला क्रीड़ाधिकारी सी. एल. वर्मा, कोच लियाकत अली, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सभासद मनोज जोशी गिरिराज साह, गिरीश धवन, आबिद अली, मयंक भंडारी, जगदीश चौहान, मयंक कार्की, निरंजन साह, संगम पांडे, केशव लाल टम्टा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन