फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fill the potholes, dirty water on the maulode

मालरोड पर जगह-जगह गड्ढे, गंदा पानी भरा

Tue, 28 Aug 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 28 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fill the potholes, dirty water on the maulode
अल्मोड़ा मालरोड में शिखर तिराहे पर सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
नगर में सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है। जगह-जगह सड़कों पर डामर उखड़ा हुआ है और गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भरने और वाहन चलने में गंदे छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं। पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर में मालरोड की हालत खराब बनी हुई है। मालरोड में जिला अस्पताल के समीप हाल ही में लोनिवि ने नया कलवर्ट बनाया है। इस स्थान पर डामर नहीं किया गया है वहीं कलवर्ट के दोनों ओर सड़क का डामर उखड़ा हुआ है। गड्ढे होने से बारिश का पानी इसमें जमा हो रहा है और वाहन चलने पर गंदे छींटे पैदल चलने वालों पर पड़ रहे हैं। वहीं शिखर तिराहे पर भी डामर उखड़ने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। यही हाल अन्य स्थानों पर भी है। वहीं धारानौला मार्ग, लोअर मालरोड, लिंक मार्ग में भी कई स्थानों पर गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, लेकिन लोनिवि द्वारा इन गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed