फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fight among people in District.

Almora News: भतरौंजखान में मां-बेटे को पीटकर बेटे का किया अपहरण

Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight among people in District.
अल्मोड़ा। भतरौंजखान में मां-बेटे को पीटने के बाद बेटे को जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया गया। बाद में उसे गंभीर हालत में आरोपी घर के बाद छोड़ गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाती गैर तल्ला सल्ट निवासी भागा देवी ने पुलिस को तहरीर में कहा कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे सूरज बंगारी ने उसके बेटे भरत चंद्र को फोन किया और उसे सड़क पर बुलाया। बेटे के साथ वह भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि सूरज ने उसके बेटे को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे वाहन में बैठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद सूरज का पिता गिरीश बंगारी दूसरे वाहन से बेटे को घर के बाहर छोड़ गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पिता-पुत्र के साथ एक व्यक्ति और शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

दंपती को बचाने आए युवक पर धारदार हथियार से हमला

अल्मोड़ा। नगर में कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए दंपती के साथ मारपीट की। बचाव में आए एक व्यक्ति पर हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकार की आली निवासी किशन सिंह मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 सितंबर को कुछ युवक नशे में घर के पास पहुंचे। कारण पूछने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई पत्नी पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी गंगा सिंह पलड़िया और सुंदर मेहता मौके पर पहुंचे।


आरोपियों ने गंगा सिंह पलड़िया पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी प्रेम रावत और हिमांशु सिंह को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने पुलिस को दो अन्य साथी निखिलेश कनवाल और अजय बिष्ट का नाम बताया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed