फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fifteen million of municipal revenues, costs 8.50 million

पालिका की कमाई डेढ़ करोड़, खर्चा 8.50 करोड़ से ज्यादा

Mon, 31 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Mon, 31 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा की वित्तीय हालत खस्ता है। भवन कर, दुकानों के किराए आदि से पालिका परिषद को सालभर में डेढ़ करोड़ रुपये की आय होती है जबकि कर्मचारियों के वेतन समेत सभी मदों पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन


 कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन से वार्षिक 5.93 करोड़ रुपये अनुदान मिलता है। पालिका के लिए हर साल करीब एक करोड़ रुपये के घाटे को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


इस समय पालिका पर 18 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। पालिका को अतिरिक्त संसाधन जुटाने भी मुश्किल हो रहे हैं।

पालिका परिषद को तहबाजारी, भवन कर, किराया, लाइसेंस फीस, भवन मानचित्र आदि मदों से करीब 1.50 करोड़ की वार्षिक आय होती है।

यह आय पालिका के वाहनों, डीजल, सफाई उपकरण, लाइट उपकरण, स्टेशनरी, बिजली टेलीफोन बिल, कीटनाशक आदि पर ही खर्च हो जाती है।

पालिका में 230 कर्मचारियों के अलावा 72 सफाई स्वयंसेवक हैं। इनके वेतन पर प्रतिमाह 59 लाख खर्च होता है, जो कि साल में करीब 7.08 करोड़ बैठता है।

 कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन से करीब 5.93 करोड़ रुपये वार्षिक अनुदान मिल रहा है। अनुदान मिलने के बावजूद हर वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक वेतन के लिए अन्य मदों से जुटाना पालिका के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पालिका परिषद पर कर्मचारियों के पीएफ, छठे वेतनमान के एरियर, पेंशन अवशेष, एरियर, ग्रेच्युटी की 12 करोड़ रुपये की देनदारी वर्षों से लंबित है।

2004-05 में शॉपिंग कांप्लैक्स निर्माण को हुडको से लिए 4.5 करोड़ रुपये लोन, निर्माण एजेंसी का 1.50 करोड़ रुपये बकाया है। पालिका पर कुल 18 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है।


 अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी कहते हैं कि आर्थिक किल्लत के चलते पालिका परिषद कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल से वेतन दे पा रही है।

भवन कर, दुकानों आदि का किराया बोर्ड द्वारा तय दरों के हिसाब से हर पांच साल में बढ़ाया जाता है। शासन से पालिका परिषद ने 12 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की मांग की गई है लेकिन फिलहाल पैसा नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed