फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Festival of colors celebrated with pomp in district

आजैकि होली न्है गेछ फागुण ऊलो कै गेछ जी रया जाग रया कै...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Festival of colors celebrated with  pomp in  district
छरड़ी पर अल्मोड़ा में एक दूसरे को पानी से भिगोती युवतियां। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में रंगों का पर्व होली धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। छरड़ी पर लोगों ने एक दूसरे को रंगों की बौछार से सराबोर कर दिया। बच्चों ने पिचकारी से रंग छोड़कर एक दूसरे को खूब भिगोया। ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक होली गायन होता रहा। छरड़ी के दिन होल्यारों ने आजैकि होली न्है गेछ फागुण ऊलो कै गेछ... गाकर होली को विदाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में होली धूमधाम से मनाई गई। छरड़ी पर होली खेलने के लिए लोग सुबह से ही घरों से निकल पड़े। कही पुरुषों की होली की महफिल जमी थी तो कहीं महिलाएं होली के रंग में झूम रही थीं। बच्चों की टोलियों ने भी होली में खूब धमाल मचाया। महिलाओं की टोलियां भी घर-घर में घूमती रहीं।
विज्ञापन

बच्चों ने गुब्बारों और पिचकारी से रंगों की बौछार की। कही श्रृंगार के साथ हंसी ठिठोली दिखी तो कहीं देवर भौजी के हास परिहास का रंग दिखाई दिया। इस दौरान होल्यारों नेे तुम हो ब्रज की सुंदर गोरी मैं मथुरा को मतवारो.., मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छ.. आदि होली गाई गई। जिले के जैंती, दन्यां, सोमेश्वर, धौलछीना, मानिला, भिकियासैंण, मौलेखाल, भतरौजखान, जागेश्वर, लमगड़ा, ज्वारनेड़ी, शहरफाटक समेत समूचे जिले में होली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed