फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Female leopard killed in mutual conflict in Gulf village

खाड़ी गांव में आपसी संघर्ष में गई मादा तेंदुए की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Female leopard killed in mutual conflict in Gulf village
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खाड़ी गांव के आबादी क्षेत्र से लगे खेत में मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए के गले में गहरे घाव थे। आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की जान गई है।
विज्ञापन

खाड़ी गांव के आबादी क्षेत्र के खेत में सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने मृत तेंदुआ देखा। सूचना पर वन दरोगा गोपाल राम, वन श्रमिक प्रदीप गोपाल गिरि मौके पर पहुंचे। तेंदुए के गले और पेट में गहरे घाव थे और खून बह रहा था। आसपास पंजों के भी काफी निशान पाए गए। वन कर्मी तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय लाए और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता यादव, डॉ. करन गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट और रेंजर विशन लाल आर्या ने बताया कि मादा तेंदुआ करीब तीन साल की थी। उसकी लंबाई साढ़े पांच और ऊंचाई तीन फुट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed