फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fellow worker agitated over indecency with Asha

Almora News: आशा से अभद्रता पर भड़की साथी कार्यकर्ता

Fri, 04 Aug 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 04 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fellow worker agitated over indecency with Asha
एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित के साथ वार्ता करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद 
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल से रेफर गर्भवती को बेस अस्पताल पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ता ने स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि बेस अस्पताल में आए दिन स्वास्थ्य कर्मी उनसे अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसे में वे जिला अस्पताल से रेफर केस को बेस अस्पताल नहीं लाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंची और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश यादव को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से आए दिन गर्भवतियों को प्रसव के लिए बेस अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

बीते बुधवार भी धारानौला की आशा कार्यकर्ता गोविंदी जिला अस्पताल से रेफर गर्भवती को प्रसव के लिए बेस अस्पताल ले गईं। लेकिन वहां तैनात चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिससे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे गर्भवतियों को बेस अस्पताल नहीं लाएंगी।

इस मौके पर संगठन की सचिव आनंदी महरा, उपाध्यक्ष नीमा जोशी, भगवती आर्या, ममता भट्ट, मुमताज जहां, कमला बिष्ट, कविता आर्या, ममता आर्या, हेमा गुरुरानी आदि शामिल रहीं।
-

आशा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना गलत है। मामले की जांच की जाएगी। आशा स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed