फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   FCI terrapin running speed of building work

कछुवा गति से चल रहा एफसीआई भवन का कार्य

Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
FCI terrapin running speed of building work
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन एफसी आई भवन। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

 राजनीतिक दल चुनाव में फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) की स्थापना को चुनावी मुद्दा बनाते रहे हैं। 9.01 करोड़ रुपए की लागत से एफसीआई का भवन अगस्त 2015 में बन जाना चाहिए था, लेकिन समय पर बजट न मिलने से एफसीआई के भवन का काम अधूरा है। निर्माण एजेंसी उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को शेष 3.61 करोड़ रुपए नहीं मिले हैं, जिसमें केंद्र सरकार ने शेष 2.75 करोड़ और राज्य सरकार ने 86 लाख देने हैं। ऐसे में इस संस्थान के जल्द संचालित होने की उम्मीद नहीं है। इस चुनाव में भी एफसीआई चुनावी मुद्दा बनेगा।

केंद्र की यूपीए सरकार ने 2009 में अल्मोड़ा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट स्वीकृत किया। इसके बाद पर्यटन विभाग ने लोधिया के पास देवली-बर्शिमी में संस्थान की स्थापना के लिए भूमि चयनित की। प्रदेश सरकार ने 65 नाली (1.304 हेक्टेयर) भूमि में भवन निर्माण का जिम्मा उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को सौंपा। मार्च 2013 में भवन निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ने टेंडर आमंत्रित किए। भवन निर्माण का जून 2013 में कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


9.01 करोड़ से निर्माणाधीन इस संस्थान भवन का काम अगस्त 2015 में पूरा कर लिया जाना था लेकिन समय पर बजट न मिलने से भवन का काम अधूरा है। कुल 9.01 करोड़ से बन रहे इस संस्थान के भवन में 5.40 करोड़ खर्च हो चुके हैं। केंद्र सरकार से निर्माण एजेंसी को 4.75 करोड़ के विपरीत मात्र दो करोड़, राज्य सरकार ने 4.26 करोड़ के सापेक्ष 3.40 करोड़ रुपए दिए हैं। केंद्र सरकार से 2.75 करोड़, राज्य सरकार से 86 लाख रुपए न मिलने से काम अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed