फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fast unto death postponed, students sitting on strike

एसएसजे परिसर में आमरण अनशन स्थगित कर सांकेतिक धरने पर बैठे छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Fast unto death postponed, students sitting on strike
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रों का सांकेतिक धरना जारी है। बुधवार को नौवें दिन छात्र धरने पर बैठे। इससे पूर्व बीती देर रात प्रशासन से हुई वार्ता के बाद छात्रों ने आमरण अनशन स्थगित कर फिर से सांकेतिक धरने पर बैठने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी, छात्रों के प्रोन्नत और परीक्षाएं अभी न करवाने की मांग को लेकर नौ दिनों से छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी और एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की सांकेतिक धरना दे रहे हैं। बीते दिवस मांगे पूरी नहीं होने पर दोनों आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

देर रात तहसीलदार संजय कुमार कोहली के नेतृत्व में प्रशासन की टीम छात्रों को समझाने पहुंची। प्रशासन से वार्ता पर कोरोना के कारण छात्रों ने धरना स्थगित कर दिया। पर मांगें पूरी नहीं होने तक सांकेतिक धरने पर बैठे रहने का निर्णय लिया। जिसके चलते बुधवार को भी छात्र सांकेतिक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक वह सांकेतिक धरना देंगे। धरने पर बैठे छात्रों ने विवि प्रशासन से कोरोना के दौरान परीक्षाएं न करवाने, छात्रों को शीघ्र प्रोन्नत करने की मांग उठाई। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला संयोजक राहुल खोलिया, पूर्व उपसचिव चंदन बहुगुणा, गोपाल मेर, रजत मेहरा, दीपक कनवाल, पंकज फर्त्याल, प्रकाश बिष्ट, अमित बिष्ट, आकाश, नितिन रावत, अमन पाठक, पवन गुसाईं, नीरज डंगवाल, भावना बिष्ट आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed