{"_id":"622a55b674b09e7a8f07502f","slug":"farmers-workshop-in-almora-almora-news-hld4560651156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसलों में रोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसलों में रोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी
वीपीकेएएस के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित तीन दिनी प्रशिक्षण में पहुंचे प्रतिभाग
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। हिमोत्थान सोसाइटी की ओर से विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञों ने किसानों को पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली प्रमुख फसलों की उत्पादन तकनीकी, उनके रोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों को इन फसलों की खेती में आने वाली परेशानियों का निराकरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बेमौसमी सब्जी उत्पादन, विभिन्न सब्जी फसलों का बीजोत्पादन, मौन पालन, संरक्षित सब्जी उत्पादन आदि की जानकारी दी गई। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महेंद्र सिंह नेगी और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक दिवाकर महंता ने औषधीय और सगंध फसल उत्पादन, जैविक खेती की ऑनलाइन जानकारी दी। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ.लक्ष्मीकांत ने कहा कि संस्थान विभिन्न पर्वतीय फसलों के बीजों का प्रजनक बीज उपलब्ध कराकर देश के बीज उत्पादन प्रणाली में अपना योगदान प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे संस्थान की नई तकनीकों को सीख उनका लाभ उठाने के साथ-साथ उसे अन्य किसानों को भी सिखाए। सभी किसान जब मिल कर आगे बढ़ेंगे तभी क्षेत्र का विकास होगा। प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकों के व्यवहारिक प्रदर्शन के लिए प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। वहां पर डॉ. बृजमोहन पांडे, जीवनबी, हितेश बिजारणिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।