फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   farmer of Garur Demands Water

धान की रोपाई के लिए पानी नहीं मिलने पर भकुनखोला, फुलवारीगूंठ , गढ़सेर की काश्तकारों ने किया प्रदर्शन्

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
farmer of Garur Demands Water
कुनखोला के काश्तकार सिंचाई विभाग के एई कार्यालय पर प्रदर्शन करते - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उपखंड की बयालीसेरा नहर से पानी की नियमित सप्लाई न होने से गढ़सेर, फुलवारीगूंठ, भकुनखोला के किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को एसडीएम और सिंचाई विभाग के एई कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पानी न मिलने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सिंचाई उपखंड बैजनाथ की बयालीसेरा नहर से कुल 16 हेक्टेयर भूमि सिंचित है लेकिन सरयू नदी का जलस्तर आजकल मात्र पांच क्यूसेक होने से नहर में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। इसके चलते हेक्टेयर भूमि में गढ़सेर, भकुनखोला, फुलवारीगूंठ के किसान धान की रोपाई नहीं कर सके हैं। नहर से पानी की सप्लाई न होने पर आक्रोशित किसानों ने भकुनखोला निवासी बसंत नेगी के नेतृत्व में सिंचाई उप कार्यालय और एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने दो दिन में मांग पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय पर दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी। इनमें कृष्णा भट्ट, पुष्पा नेगी, पंकज नेगी, मुकेश, प्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, कृष्णा भट्ट, आनंदी देवी, विमला देवी आदि थे। वहीं सिंचाई उपखंड के एई एससी सती ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ने से गोमती नदी में मात्र पांच क्यूसेक पानी रह गया है। विभाग ने बयालीसेरा नहर का हेड पॉलिथीन से पाट दिया है। इसके बावजूद नहर में बहुत कम पानी आ रहा है। उन्होंने किसानों से बारी लगाकर पानी लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed