फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Falseema defeated Chaura in the opening match

उद्घाटन मैच में फलसीमा ने चौरा को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Falseema defeated Chaura in the opening match
खेर्दा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम खेर्दा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। खेर्दा क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में चौरा (विश्वनाथ) की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवरों में 109 रनों का लक्ष्य रखा। फलसीमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही सभी युवाओं को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शारीरिक दक्षता को मजबूत करने के लिए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। अशोक जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर सभासद राजेंद्र तिवारी, रोहित शैली, हेम जोशी, देवेंद्र बोरा, भानु जोशी, हयात सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, जगदीश सिजवाली, अजय बिष्ट, अनिल आर्य, जगदीश सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed