फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fallen Tree creates Jam in Roads

सड़क पर पेड़ गिरने से कई जगह बाधित रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fallen Tree creates Jam in Roads
द्वाराहाट क्षेत्र में मकान के ऊपर गिरा पेड़ हटाती पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/द्वाराहाट। जिले में शुक्रवार रात आई आंधी से जिले में कई स्थानों पर पेड़ सड़क में गिर गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सड़क से पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

थाना लमगड़ा क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण शुक्रवार शाम को बलिया बेगनिया सड़क में एक चीड़ का पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई। स्थानीय लोगों ने लमगड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब आधे घंटे में सड़क से पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। द्वाराहाट क्षेत्र में भी शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश और आंधी तूफान से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 में कफड़ा बाजार के में रहने वाले इंदर सिंह किरौला के मकान में एक हरा पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया। हादसे में इंदर सिंह के परिवार में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची द्वाराहाट थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने आपदा उपकरणों की मदद से पेड़ हटाकर सड़क मार्ग खोला। इससे पहले कुछ समय तक क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।

लमगड़ा क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ हटाती पुलिस।

लमगड़ा क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़ हटाती पुलिस।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed