फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fair will be on next Month

दिसंबर में हवालबाग में होगा आजीविका महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fair will be on next Month
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से अगले माह हवालबाग में आजीविका महोत्सव लगेगा। इसमें जिला स्तरीय विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव के तहत मर्चुला में एंग्लिंग होगी। इसके साथ ही अल्मोड़ा से रानीखेत तक माउंटेन बाइक रैली भी होगी
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में उद्योग, कृषि, पशुपालन, उद्यान, एनआरएलएम, आजीविका विभाग कार्यशाला आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उद्योग विभाग हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाएगा तथा उद्यान विभाग यूरोपियन सब्जियों को उगाने की तकनीक बताएगा। महोत्सव के दौरान फूड गैलरी भी लगाई जाएगी। पर्यटन गतिविधियों के तहत मर्चुला में एंग्लिंग के साथ-साथ अल्मोड़ा से रानीखेत तक माउंटेन बाइकिंग रैली होगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा समय से तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed