{"_id":"5af9c3274f1c1be5408b542a","slug":"fair-concludes-with-stone-throwing-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर फेंकने की रस्म के साथ मुख्य मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर फेंकने की रस्म के साथ मुख्य मेला संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 14 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासी में सोमनाथ का मुख्य मेला रामगंगा में पत्थर फेंकने की रस्म के साथ संपन्न हो गया है। परंपरा के अनुसार इस बार पहले कनौणी आल (पार्टी) ने पत्थर फेंके उसके बाद मासीवाल आल ने पत्थर फेंक कर रस्म निभाई। दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। छह दिवसीय मेले का समापन 18 मई को होगा।
विज्ञापन
मासी में रविवार को रातभर चले सल्टिया मेले के बाद सोमवार को सोमनाथ का मुख्य मेला संपन्न हो गया है। अलबत्ता छह दिवसीय मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 18 मई तक जारी रहेगा। परंपरा के अनुसार सोमनाथ मेले में इस बार रामगंगा में पहले पत्थर फेंकने की बारी कनौणी आल की थी। ढौल-नगाड़ों के साथ सज धज के आए कनौणी आल के लोग रामगंगा में पत्थर फेंकने के बाद दौड़ते हुए निकल गए।
विज्ञापन
उनके जाने के बाद पहुंचे मासीवाल आल के लोग भी इसी तरह परंपरा निभाते हुए निकल गए। बाद में दोनों आलों के मेलार्थियों ने निर्धारित डेरों (स्थानों) में पहुंचकर झोड़ा, चांचरी आदि का गायन किया। मेले के मुख्य अतिथि सल्ट के जिला पंचायत सदस्य नारायण रावत थे। मेला स्थल पर हुए कार्यक्रमों का संचालन तारादत्त शर्मा, चंद्रप्रकाश फुलोरिया व अमर सिंह रावत ने किया। मेला समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने दोनों आलों सहित सभी मेलार्थियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन