फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eye donation

एक व्यक्ति का नेत्रदान दो लोगों की आंखों को कर सकता है रोशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Eye donation
अल्मोड़ा। शनिवार से नेत्रदान पखवाड़ा शुरू हो गया है जो आठ सितंबर तक चलेगा। नेत्रदान पखवाड़े के तहत आईक्यू अस्पताल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति का नेत्रदान दो लोगों की जिंदगी को रोशन कर सकता है। बच्चा हो या बूढ़ा मौत से पहले अपनी वसीयत में नेत्रदान का जिक्र कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि नेत्रदान में पुतली ही बदली जाती है। मरने के आठ घंटे के भीतर जरूरतमंद आंखें लगा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नेत्रदान करने का आह्वान किया। गोष्ठी में बालम सिंह, पुष्पा सती, डॉ. मोहन, रीता दुर्गापाल, जीसी जोशी, चंद्रमणि भट्ट, डीके जोशी, रश्मि डसीला, स्वाति तिवारी, भास्कर प्रसाद, राजू जोशी, नितेश बनकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ कार्यालय में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत हुए गोष्ठी में वक्ताओं ने बेस अस्पताल में कार्निया प्रत्यारोपण की व्यवस्था करने की मांग की। स्वाति तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मौत से पूर्व नेत्रदान करने का संकल्प पत्र जारी कर सकता है ताकि मौत के बाद उसके परिजन मृतक की इच्छा पूरी करने के लिए चिकित्सकों से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि देखने का अधिकार मनुष्य के मुख्य अधिकारों में से एक है। गोष्ठी में रश्मि भट्ट, पूजा रावत, मंजू कबडोला, रश्मि डसीला आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी और संचालन महासचिव डीके जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed