{"_id":"675dc73fd3891c85510ccce3","slug":"expressed-displeasure-over-charging-fee-for-use-of-toilet-in-kemu-station-almora-news-c-232-1-shld1002-121394-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: केमू स्टेशन में शौचालय के प्रयोग पर शुल्क लेने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: केमू स्टेशन में शौचालय के प्रयोग पर शुल्क लेने पर जताई नाराजगी
Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वक्ताओं ने केमू स्टेशन पर बने शौचालय का प्रयोग करने पर एक बार में पांच रुपये लेने पर नाराजगी जताई। कहा कि बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को कई बार लघु शंका जाना पड़ता है। ऐसे में उनके काफी पैसे खर्च हो जाते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाए जाए। शिखर तिराहे के पास पूर्व की तरह टाल में लकड़ी और कोयला उपलब्ध कराया जाए। कहा कि रविवार और अवकाश के दिन गांधी पार्क बंद रहता है साथ ही रैमजे इंटर काॅलेज के पास भी पार्क बंद रहता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। कलक्ट्रेट जाने वाली सीटी बस का किराया कम करने, माल रोड में बंद पड़े वाटर एटीएम को खोलने, नगर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग अलग से बनाने की मांग की। कहा कि क्वारब की समस्या का समाधान किया जाए। बैठक में आरके खुल्बे, नवीन जोशी, एएस कार्की, दीवान सिंह, एनडी पांडे, एमडी कांडपाल, डॉ. पीसी जोशी, गंगा सिंह फत्र्याल, मदन सिंह मटेला, एमबी साह, मोहन सिंह रावत आदि रहे।