फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Expand the payment of salary to roadways personnel

रोडवेज कर्मियों को वेतन का भुगतान शीघ्र करें 

Sun, 12 May 2019 11:45 PM IST
दीपक नेगी अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sun, 12 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Expand the payment of salary to roadways personnel
अल्मोड़ा में हुए भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन में मौजूद सदस्यगण। - फोटो : amar ujala
 भारतीय मजदूर संघ के पालिका सभागार में हुए द्विवार्षिक सम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में परिवहन निगम की स्थिति दयनीय हो गई है। कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी के लिए उमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष और महेश चंद्र जोशी मंत्री चुने गए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि निगम के सभी कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं परंतु मुख्यालय में बैठे अधिकारी निगम के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। चेताया कि यदि शीघ्र परिवहन निगम की स्थिति सुधारने के लिए सरकार और निगम प्रबंधन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो कर्मचारी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 27 मई को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। आंगनबाड़ी कर्मियों को यूनिफार्म खरीदने के लिए जो धनराशि मिली है। कार्यकर्ता यूनीफार्म स्वयं खरीदेंगी। यह धनराशि अधिकारी के खाते में नहीं डाली जाएगी। जिलाध्यक्ष महेश जोशी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। चुनाव  अधिकारी पूरन सिंह बिष्ट की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उमेश चंद्र जोशी अध्यक्ष, सीमा पांडे उपाध्यक्ष, महेश चंद्र जोशी मंत्री, पुष्पा बिष्ट कोषाध्यक्ष चुनीं गई। अध्यक्षता महेश जोशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed