{"_id":"5a64bfb94f1c1b8b268b5a3f","slug":"exhibition-of-materials-made-by-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षणरत छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कालेज में 45 दिनी आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। समापन अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को देखकर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल छात्राओं का रचनात्मक ज्ञान बढ़ेगा, वरन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी हो सकेगा।
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षिका ऊषा सरकार के नेतृत्व में छात्राओं ने ऐंपण, टोकरी निर्माण, मैकरेम, पेपर से खिलौने बनाना, कार्ड्स, ज्वेलरी, फूल बनाने, ऊन से पायदान, आसन, चादर और कुशन निर्माण के गुर सीखे। समापन अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोह लिया।
बीईओ एसएस बिष्ट ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पीटीए अध्यक्षा हेमा देवी, एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और अभिभावकों ने भी छात्राओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर रमसा प्रभारी सोनिका नेगी, अनीता कोठारी, रेनू जोशी आदि ने भी सहयोग किया।