फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Excellent performance of Almora schools in CBSE Tenth examination

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में अल्मोड़ा के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन 

Sat, 03 Jun 2017 10:46 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sat, 03 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 Excellent performance of Almora schools in CBSE Tenth examination
शारदा स्कूल के अव्वल बच्चे शिक्षकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

 सीबीएसई की हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा नगर में सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के आठ बच्चों, शारदा पब्लिक स्कूल, बीरशिवा स्कूल के सात-सात बच्चों, होली एंजिल के छह और केंद्रीय स्कूल के तीन बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।            

विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल के 90 बच्चे शामिल हुए और सभी सफल रहे। आठ बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। इनमें प्रिया बोरा, भारती जोशी, मौली साह, अभय रावत, शिवांश अग्रवाल, अंजलि पांडे, विनय कुमार लोहनी, नमन जोशी शामिल हैं। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।            
विज्ञापन


शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी 45 बच्चे उत्तीर्ण रहे। स्कूल के 10 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले सात छात्र-छात्राओं में भूमित जोशी, चित्रा गुणवंत, सुनीधि टम्टा, मैत्री लखचौरा, कुनाल लटवाल, अभिनव कुमार, कमल बिष्ट हैं। 20 बच्चों ने नौ सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।             
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरशिवा स्कूल अल्मोड़ा में सात बच्चों मीमांसा थापा, अंशिता अधिकारी, आयुशी  राना, दिव्या कांडपाल, वंदना मेहरा, ज्योति अधिकारी, तरुण जोशी ने 10 सीजीपीए अंक पाकर स्कूल में अव्वल स्थान पाया है। इसके अलावा तीन बच्चों ने 9.8 सीजीपीए, छह बच्चों ने 9.6 सीजीपीए, सात ने 9.4  सीजीपीए, दो बच्चों ने 9.2 सीजीपीए, छह ने नौ सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं।            

होली एंजिल पब्लिक स्कूल में छह छात्र-छात्राओं ने दस सीजीपीए अंक हासिल किए। अमीशा जोशी, क्रिपांछा पंत, कीर्ति रावत, ज्योत्सना अल्मिया, कनिका जोशी, गरिमा  मेहता स्कूल में अव्वल रहे। प्रधोानाचार्य प्रिया कौशिक ने बताया कि स्कूल के तीन बच्चों ने 9.8 ग्रेड अंक  हासिल किए। सभी 51 बच्चे सफल रहे। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने बताया कि सभी 35 बच्चे सफल रहे हैं। विभूति तिवारी ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। न्यू माडर्न स्कूल खत्याड़ी में करन सिंह 9.5 सीजीपीए अंक पाकर स्कूल में पहले स्थान पर रहे। सभी 25 बच्चे सफल रहे हैं।            

केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मीणा ने बताया कि 10 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले तीन बच्चों में प्रिया तिवारी, ईशा चंद, बबीता शामिल हैं। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर सौरभ भाकुनी, कमल पाठक, कमल सिंह ने 10 सीजीपीए अंक पाए। प्रधानाचार्य गोपाल बिष्ट ने बच्चों की सफलता पर बधाई दी है।            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed