{"_id":"ffe5f0ceb0ca827b75f13b168aa6d5d9","slug":"examination-center-of-the-students-indicated-bhikiasann-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण के छात्रों का परीक्षा केंद्र बागेश्वर दर्शाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण के छात्रों का परीक्षा केंद्र बागेश्वर दर्शाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भिकियासैंण ) अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गलती दुरुस्त नहीं होने पर छात्रों ने दी आंदोलन की धमकी
कुमाऊं विवि नैनीताल की लापरवाही के कारण राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के एमकॉम प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा केंद्र भिकियासैंण के बजाए बागेश्वर कर दिया गया है। जिससे छात्र परेशान हैं। यही नहीं स्नातक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में रेगुलर छात्र दर्शाया गया है। इस मुद्दे को लेकर छात्र संघ ने आंदोलन करने की धमकी दी है।
राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एमकाम प्रथम वर्ष के 10 व्यक्तिगत छात्रों ने फार्म भरे थे। नियत समय पर जब छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे तो छात्रों ने नेट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र बागेश्वर दिखाया गया है। इस पर छात्रों के होश उड़ गए। कुमाऊं विवि लापरवाही के चलते उनका परीक्षा केंद्र भिकियासैंण के बजाए राजकीय पीजी कालेज बागेश्वर दर्शाया गया है। बागेश्वर यहां से 130 किमी दूर है। एमकाम के इन व्यक्तिगत छात्रों ने इस गलती को तुरंत दूर करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि वह परीक्षा देने बागेश्वर नहीं जाएंगे।
इधर छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बिष्ट ने बताया कि विवि की लापरवाही के चलते बीए द्वितीय, तृतीय वर्ष के 12 प्राइवेट परीक्षार्थियों को रेगुलर परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्रवेश पत्रों में हुई गलतियों को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर कालेज के प्राचार्य डा. हरवंश लाल अरोड़ा ने बताया कि एमकाम प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत परीक्षा केंद्र में सुधार के लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक को सूचना भेज दी गई है।