फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex-servicemen stressed on strengthening the organization

Almora News: पूर्व सैनिकों ने संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen stressed on strengthening the organization
्र द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सैनिक भवन बग्वालीपोखर में बुधवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन बग्वालीपोखर, बिन्ता, गगास और कुंवाली की मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष ललित मोहन नेगी ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही समाजसेवा और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।केंद्रीय महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संगठन की एकता बनाए रखने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक के समापन पर उनकी ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। बैठक में कैप्टन सुरेंद्र सिंह, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन खीम सिंह, सूबेदार विनोद जोशी, सूबेदार उमेश चंद्र, कैप्टन दौलत सिंह, सूबेदार मेजर हरि सिंह भंडारी, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed