{"_id":"5bd4ac5dbdec226985591f2f","slug":"ex-servicemen-s-contribution-in-protecting-borders-is-critical-brig-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं की रक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान अहम : ब्रिगेडियर राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं की रक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान अहम : ब्रिगेडियर राठौर
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
उपकरणों और अधिकारियों के साथ डिसेबल सोल्जर्स।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से यहां डिसेबल सोल्जर्स रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से शारीरिक रूप से अक्षम भूतपूर्व सैनिक पहुंचे। यहां विभिन्न स्टालों में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं। स्वास्थ्य शिविर में कई पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच हुई। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने शारीरिक रूप से अक्षम आठ पूर्व सैनिकों को व्हील चेयर सहित कई उपकरण भी वितरित किए।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के नरसिंह मैदान में आयोजित एक दिनी रैली का उद्घाटन केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की जमकर प्रशंसा की, कहा कि सेवाकाल के दौरान देश की सीमाओं के लिए पूर्व सैनिकों ने असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने डिसेबल सैनिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। स्वास्थ्य शिविर में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान कई पूर्व सैनिकों को कैंटीन सुविधा भी प्रदान की गई। रिकार्ड कार्यालय, स्टेशन हेडक्वार्टर, स्टेशन हेल्पलाइन के स्टालों में पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव, ले. कर्नल एसके कौंतेय, मेजर शिशिर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन नायब सूबेदार उमेद सिंह ने किया। शिविर में ताड़ीखेत, भिकियासैंण और द्वाराहाट के पूर्व सैनिकों ने शिरकत की।
-इन पूर्व सैनिकों को वितरित किए गए उपकरण
नयाब सूबेदार भीम सिंह, हवलदार अमर सिंह को व्हील चेयर, नाइक महिपाल सिंह को वैशाखी, कैप्टन श्याम सिंह, कैप्टन एलडी त्रिपाठी, हवलदान आनंद राम, सूबेदार ध्यान सिंह और सिपाही भोलादत्त को स्टिक।