फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex-Servicemen One Rank One Pension Discrepancy Display

Almora News: पूर्व सैनिकाें ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen One Rank One Pension Discrepancy Display
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरा जीवन देश की सीमाओं की रक्षा करने में बिताने वाले पूर्व सैनिक अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी नहीं सुन रही।
विज्ञापन


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले मंगलवार को जिले भर के पूर्व सैनिक चौघानपाटा पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सामान्य रैंक सामान्य पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे, डिसेबिलीटी पेंशन की विसंगति को दूर करने की मांग पर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रिजर्विस्ट पेंशनर्स और प्री मैच्योर सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को ओआरओपी का लाभ देने, वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं में दिए जाने वाले पदकों में पारदर्शिता बरतने, अधिकारियों की तर्ज पर जेसीओ, जवानों को टाइमस्केल प्रमोशन देन सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व सैनिक जंतर-मंतर पर लंबे समय से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। यहां संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार आनंद बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, महामंत्री त्रिलोक सिंह, मंत्री शेर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, मीडिया प्रभारी प्रकाश बोरा, केशव दत्त पांडे, रघुबीर सिंह सांगा, सुरेश सिंह अस्वाल, नरेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र लाल टम्टा, संरक्षक पीजी गोस्वामी, उप संरक्षक मोहन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed