फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Everybody like guru-chele ki charsobisi

सबको भायी गुरु-चेले की चार सौ बीसी

Tue, 30 Apr 2019 11:22 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 30 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Everybody like guru-chele ki charsobisi
युवा महोत्सव में नाटक पेश करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिनी सांस्कृतिक समारोह युवा उत्सव में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने सामाजिक समस्याओं, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के दुरुपयोग, बेरोजगारी, पलायन आदि पर नाटकों की प्रस्तुति दी। कुमाऊं विवि के कुलगीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ।

विज्ञापन


शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने युवाओं की विभिन्न समस्याओं, लिंगभेद, शोषण, अत्याचार, भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया। कला संकाय ने आधुनिक युग की दशा में कुमाऊंनी समाज पर प्रहसन प्रस्तुत किया। शिक्षा संकाय ने हास्य नाटक गुरु-चेले की चार सौ बीसी के माध्यम से गुरु-शिष्य के बीच वर्तमान रिश्तों को समाने लाने का प्रयास किया। शिक्षकों में हो रहे नैतिक पतन और छात्रों द्वारा अपनी सीमाएं लांघने पर व्यंगात्मक रूप में कटाक्ष किया। कला संकाय ने बिगड़ती शिक्षण व्यवस्था, बेरोजगारी, निर्धनता को नाटक के माध्यम से सामने रखा। विज्ञान संकाय के हास्य नाटक बुद्धिबल्लभ ने दर्शकों को हंसने को मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। साथ ही समूह और एकल नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कार्यक्रम आयोजक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं के रचनात्मक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। कुलानुशासक डॉ. डीएस बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर परिसर का नाम ऊंचा उठाएं। निर्णायक नरेश बिष्ट, ललित पांडे, जावेद सुहेल थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक सचिव पुनीत आर्या, प्रो. दया पंत, प्रो. इला साह, प्रो. एके नवीन, छात्रसंघ सचिव अक्षय कुमार, पूर्व सचिव आशीष पंत, मनीष तिवारी, पूरन सिंह, बहादुरसिंह, प्रेम सिंह, नंदन जड़ौत, डॉ. बलवंत आर्य, धनी आर्या, डॉ. संगीता पवार, डॉ. नीलम, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. मनोज बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अक्षित पांडे, डॉ. ज्योति आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed