{"_id":"adafa75e9b6b8e12ee3d3ce5ce6965df","slug":"every-moment-spent-in-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में बीत रहा हर पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत में बीत रहा हर पल
अमर उजाला ब्यूरो, (गरुड़) बागेश्वर
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवनाई घाटी के रिठाड़ गांव में आदमखोर तेंदुए के आतंक से घाटी के ग्रामीण भयभीत है। शिकारी लखपत सिंह रविवार की दोपहर बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर रिठाड़ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
शिकारी लखपत के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही तेंदुए के डर से भयभीत ग्रामीण शिकारी रावत को देखने गांव पहुंचे। बागेश्वर के विधायक चंदन दास, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, मां भगवती संगठन के अध्यक्ष किशन बोरा, किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष पीड़ित परिवार अर्जुन राणा के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक दास ने वन पंचायत सरपंच को सांत्वना दी। विधायक दास ने शिकारी लखपत से लंबी बातचीत हुई। शिकारी लखपत ने बताया कि उस जगह का भी निरीक्षण किया। जहां पर तेंदुआ कंचन का शव छोड़कर गया था। शिकारी ने गांव का सर्च किया। रावत ने बताया कि वह रात में भी गांव में सर्च करेंगे।
विज्ञापन