फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Even in cold water for several villages outcry

ठंड में भी कई गांवों में पानी के लिए हाहाकार

Thu, 19 Jan 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन

 ठंड के मौसम में भी सल्ट विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गत तीन माह से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी नहीं मिलने से इन गांवों में हाहाकार मचा है। ग्रामीण चार किमी दूर आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों से  पानी ढो रहे हैं। पूरा दिन पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का शिष्टमंडल गुरुवार को उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल से मिला और  उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही आंदोलन करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


क्षेत्र की गुलार-कलगेत पेयजल योजना से सल्ट ब्लॉक के मौलेखाल, शशिखाल, मैठानी,  हिनौला, करगेत, नपटवा समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। गत तीन माह से पेयजल योजना में पानी नहीं आ रहा है। ठंड  के मौसम में गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। स्थिति यह है कि  ग्रामीण चार किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों समेत किराये में रहने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौलेखाल के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि तीन माह से गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचना दी गई,  लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का पूरा दिन  पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है।
इधर इस मामले में ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल एसडीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति  सुचारू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर आंदोलन का ऐलान किया है। शिष्टमंडल में जगत अधिकारी, कैलाश शर्मा, पान सिंह कड़ाकोटी,  योगेंद्र सिंह, बची सिंह, संतोष कुमार, भुवन अधिकारी, पुष्कर सिंह, राम  सिंह, मंगल सिंह, तुलसी राम, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चिंता राम,  रणजीत सिंह, भोला दत्त, माधवी देवी, रोशनी रावत, भीम सिंह बोरा, जगदीश  चंद्र, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed