फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Environmental soldiers from Birshiva reached every home

घर- घर पहुंचे बीरशिवा के पर्यावरण सिपाही

Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Environmental soldiers from Birshiva reached every home
पर्यावरण संरक्षण रैली निकालते बीर शिवा स्कूल के बच्चे। - फोटो : amar ujala

 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो ग्रीन-गो क्लीन लेट्स मेक इट हैपन की मु़हिम स्वच्छ चौखुटिया, सुंदर चौखुटिया जारी है। मंगलवार को बीरशिवा स्कूल के सहयोग से ग्राम पंचायत हाट और झलां में प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर करीब 85 पर्यावरण सिपाहियों ने ग्रामीणों को खेत और जानवरों के लिए जहर साबित हो रहे प्लास्टिक के बारे में जानकारी देते हुए आगाह किया। इस मौके पर डोर-टू-डोर संपर्क करते हुए ग्रामीणों से सिर्फ कपड़े के थैले ही उपयोग में लाने का आग्रह किया गया। ग्रामीणों ने भी बच्चों की बातों को गौर से सुनते हुए पर्यावरण बचाने में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

विज्ञापन

इससे पहले सत्तर बच्चों ने संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश पांडे, गिरधर बिष्ट, गिरीश जोशी, लीला बिष्ट, मंजू बौरा व रितेश, ममता बौरा, ममता तडिय़ाल आदि कई लोग मौजूद थे। इधरगो ग्रीन-गो क्लीन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने कहा है कि पॉलिथीन को घर-घर से हटाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed