फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Entrance examination for Driver

वाहन चालक पद के लिए जिले में 1884 ने दी लिखित परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Entrance examination for Driver
परीक्षा कक्ष से बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को वाहन चालक लिखित परीक्षा जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों में 1884 ने परीक्षा दी जबकि 766 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज जीवनधाम, एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा, जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा, एआईसी अल्मोड़ा, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में कुल 2650 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1884 ने परीक्षा दी जबकि 766 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक एक पाली में हुई। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 144 लागू थी। परीक्षा के नोडल अधिकारी और एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

वाहन चालक लिखित परीक्षा के लिए न्यूतम योग्यता आठवीं पास रखी गई थी लेकिन परीक्षा में आए प्रश्नों का स्तर इससे काफी ऊंचा था। कई सवाल जटिल आए थे जिस कारण दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। परीक्षा में योग्यता के अनुसार ही सवाल पूछे जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भीम सिंह जीना, अल्मोड़ा
मेरा प्रश्न पत्र अच्छा गया है। प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं। जिस अभ्यर्थी ने परीक्षा की थोड़ी भी तैयारी की होगी उसने बहुत आसानी से सवालों के जवाब दिए होंगे। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।

- योगेंद्र सिंह, अल्मोड़ा
परीक्षा का कॉल लेटर आने के बाद से ही परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी थीं। प्रश्न पत्र अच्छा गया है। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। काम के साथ-साथ पढ़ाई करने का समय बहुत कम मिलता है।
- महेश चंद भट्ट, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed