फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Enter the presence of biometrics in the Collectorate and Vikas Bhavan

कलक्ट्रेट और विकास भवन में बायोमेट्रिक से होने लगी उपस्थिति दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 10:30 PM IST
 अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
 अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Enter the presence of biometrics in the Collectorate and Vikas Bhavan
बायोमीट्रिक मशीन का इस्तेमाल करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा कलक्ट्रेट और विकास भवन बायोमेट्रिक मशीन से जुड़ गए हैं। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को मशीन के जरिये उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सुबह 10 से 10.15 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी। उसके बाद मशीन में उपस्थिति दर्ज कराना संभव नहीं हो सकेगा। माह भर में उपस्थिति का डाटा देखने के बाद ही अधिकारी या कर्मचारी को उसी अनुसार वेतन आहरित होगा। जून के भीतर अधिकांश विभागों में बायोमेट्रिक से ही उपस्थिति दर्ज होने लगेगी।

विज्ञापन



    सरकारी कार्यालयों में कामकाज की गति बढ़ाने और दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी शत-प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विभाग में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत कलक्ट्रेट स्थित छह कार्यालय और विकास भवन स्थित 14 विभागों में भी बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। मशीन लगने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपने विभाग या कार्यालय में पहुंचने पर मशीन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए मशीन में समय सीमा भी निर्धारित की जा चुकी है। सुबह दस बजे से लेकर दस बजकर पंद्रह मिनट के बीच ही मशीन में उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। फिर शाम को पांच बजे से अधिकारी या कर्मचारी के जाने के तक मशीन ऑन रहेगी। 
विज्ञापन



बायोमेट्रिक मशीन का माह भर का डाटा पेन ड्राइव में लेकर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति के अनुसार वेतन मिल सकेगा। अनुपस्थित होने की दशा में अधिकारी और कर्मचारी को उसका कारण बताना होगा। फिलहाल यह व्यवस्था ऑफ लाइन है। 30 जून तक बायोमेट्रिक मशीन को ऑन लाइन शुरू करने की तैयारी चल रही है। इधर जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने बताया कि 30 जून तक ब्लॉक मुख्यालय समेत जिले के सभी विभागों में मशीन से उपस्थिति दर्ज होने लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed