{"_id":"5cd71a62bdec22076100b1ca","slug":"engrave-your-feelings-for-mother-through-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग के जरिये मां के लिए अपनी भावनाओं को उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग के जरिये मां के लिए अपनी भावनाओं को उकेरा
Sun, 12 May 2019 12:24 AM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 12 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बनाई गई पेटिंग के साथ छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles के अंतर्गत एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के दृश्यकला संकाय में मदर्स डे के उपलक्ष्य में मां शीर्षक पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने ने पेंटिंग के जरिये मां के लिए अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। एक घंटे की इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक से एक शानदार पेंटिंग बनाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दृश्यकला के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने उम्मीद जताई कि अमर उजाला अपराजिता के अभियान से महिलाओं को सशक्त बनने के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्य अतिथि प्रो. शेखर चंद्र जोशी और डा. संजीव आर्या ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में दृश्यकला संकाय के पूरन सिंह मेहता, संतोष मेर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मौके पर 118 लोगों से अपराजिता के संकल्प पत्र भी भराए गए।
प्रतियोगिता में त्रिभुवन, कृष्णा और कौशल रहे अव्वल
अल्मोड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत दृश्य कला संकाय के सहयोग से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में त्रिभुवन नेगी प्रथम, कृष्णा वर्मा द्वितीय, कौशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें अमर उजाला की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा योगेश सिंह डसीला, पंकज कुमार जायसवाल, अर्चित टंडन, धर्मेंद्र सिंह, आकर्षण बोरा, शैलेश्वरी, नीमा नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नीमा नेगी और शैलेश्वरी को संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने अपनी ओर से 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया।