फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Encroachment on the administration whips

अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक

Wed, 15 Jul 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Wed, 15 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार की पटरी से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया। पालिका, पुलिस और पालिका के अधिकारियों ने बाजार में निर्धारित से अधिक दूरी में सामान बेचने वाले 25 व्यापारियों का चालान काट कर 12500 रुपये जुर्माना वसूला। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वसूले जाने वाले जुर्माने की राशि में काफी बढ़ोतरी के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


व्यापार मंडल, प्रशासन, पालिका और पुलिस की कुछ महीने पहले हुई बैठक में बाजार की पटरी पर 12 फीट चौड़ाई तक कोई भी दुकान नहीं लगने का निर्णय हुआ था। इसके बाद पालिका ने बाजार क्षेत्र में लाइन डाल कर प्रतिबंधित स्थल चिन्हित कर दिए। इसके बावजूद भी अधिकांश संकरे स्थानों पर धड़ल्ले से फड़ लग रहे थे। वहीं दुकानदारों द्वारा भी दुकान का सामान आगे तक फैलाया जा रहा था। इससे राहगीरों और पर्यटकों को बाजार में निकलने में काफी असुविधा हो रही थी। बुधवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट और कोतवाल संजय गर्ब्याल के नेतृत्व में पुलिस जवानों और पालिका कर्मियों ने करीब डेढ़ किमी लंबी बाजार में अतिक्रमणकारियों के चालान काटे और लावारिस सामान जब्त कर पालिका की गाड़ी में भर लिया। एसडीएम ने बताया कि अभियान में 25 लोगों के चालान काट कर पालिका ने 12500 रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि कई बार छापेमारी के बाद भी कुछ लोग फिर से प्रतिबंधित स्थान पर फड़ लगा रहे हैं और सामान फैला रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर जुर्माने की धनराशि तो बढ़ाई जाएगी साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एसडीएम ने व्यापारियों से अभियान की सफलता और नगर हित में सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed