फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Empowerment letter for women empowerment

महिला सशक्तीकरण के लिए भरे संकल्प पत्र

Mon, 04 Feb 2019 11:37 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Mon, 04 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Empowerment letter for women empowerment
संकल्प पत्रों के साथ महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 आपुण बाजार के निकट रामगंगा के तट पर आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से आयोजित महिलाओं के जागरूकता सम्मेलन में भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर मातृशक्ति ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिला उत्पीड़न को रोकने की दिशा में अमर उजाला के देशव्यापी अभियान में अपने सहयोग की आहूति देकर महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


महिलाओं ने महिला जागरूकता के लिए नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में रामगंगा के तट पर पहुंचने के बाद संकल्प पत्र भरने के साथ ही महिला सशक्तीकरण का संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि एडीओ सहकारिता कमला मासीवाल ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से पहुंचे एसआई प्रदीप भट्ट ने महिलाओं से किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ जागरूक रहने की बात कही। आयोजन के सहयोगी आईएफएफडीसी के ब्लॉक समन्वयक देश दीपक यादव और यशोद मेहरा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के कई टिप्स दिए। 

 संचालन हरीश नेगी ने किया। कार्यक्रम में एकीकृत आजीविका सहयोग परियाजना द्वारा गठित मां अगनेरी स्वायत्त सहकारिता वेतनधार की अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव कमला देवी, कोषाध्यक्ष तारादेवी, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, मीरा देवी, पुष्पा मनराल, दीपक शर्मा, सुब्रत पात्रा, अनुप शर्मा, हरगोविंद, त्रिलोक, रेखा देवी, नीमा, प्रभा भगवती देवी, गणेश जोशी, उमा गैड़ा, मंजू, प्रेमा, सावित्री, गंगा, पार्वती व राधा देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed