{"_id":"595fb75e4f1c1b42548b46e6","slug":"employment-will-get-10-million-people-in-textile-sector-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार : टम्टा
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
अजय टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश में कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए छह हजार करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर किया है। इसके तहत उत्तराखंड में भी कपड़ा उद्योग और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी। अल्मोड़ा के निकट डीनापानी में आठ करोड़ रुपये लागत से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन हिमालयन फाइबर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए टम्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपड़ा उद्योग को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कपड़ा मंत्रालय को छह हजार रुपये करोड़ का पैकेज दिया है। इसके तहत देश भर में हैंडलूम, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट और अन्य तरह के शिल्प को बढ़ावा देकर एक करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के निकट डीनापानी में करीब आठ करोड़ रुपये लागत से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन हिमालयन फाइबर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने करीब 50 नाली जमीन उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
कहा कि इस सेंटर में हिमालय क्षेत्र में भीमल, रामबांस सहित अन्य वनस्पतियों से निकलने वाले नेचुरल फाइबर के उपयोग को लेकर शोध कर योजना तैयार की जाएगी। साथ ही हथकरघा के लिए भी यहां जन सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। भविष्य में हिमालयी ऊन को बढ़ावा देने के लिए भी योजना बनाई जाएगी। टम्टा ने कहा कि बागेश्वर में भी सोप स्टोन से मूर्तियां और अन्य तरह की कलाकृतियां बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। बताया कि पंचेश्वर डैम की योजना तैयार हो गई है। इसके तहत 5400 मेगावाट बिजली उत्पादन के अलावा 90 किमी लंबी झील भी बनेगी।
विज्ञापन