{"_id":"641f373ea7551fa2870058f6","slug":"employment-opportunities-should-be-developed-at-the-local-level-to-prevent-migration-almora-news-c-8-1-93383-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर विकसित किए जाएं रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर विकसित किए जाएं रोजगार के अवसर
Sat, 25 Mar 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान में 11वें संवाद विमर्शशाला में मौजूद अत
पूर्व राज्यपाल पद्मविभूषण स्व. बीडी पांडे की स्मृति में हुई 11वीं संवाद विमर्शशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। पूर्व कैबिनेट सचिव, पश्चिम बंगाल और पंजाब के राज्यपाल पद्मविभूषण स्व. बीडी पांडे की स्मृति में उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान में 11वें संवाद विमर्शशाला कार्यक्रम में पलायन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने गांवों में खेती की जमीन बंजर होने, जंगलों में आग लगने से भारी प्राकृतिक क्षति होने और निरंतर पलायन पर चिंता जताई। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जाने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करनी होगी।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पांचवें वित्त आयोग के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडे ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ कर शहरों को भी व्यवस्थित और सही तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पहाड़ से पलायन तेजी से हो रहा है जो चिंता की बात है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों और सुअरों के आतंक से लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमराई है। कार्यक्रम के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक पद्मश्री डॉ. ललित पांडे ने ग्रामीण विकास की योजनाओं, ग्रामीण महिलाओं, काश्तकारों के संदर्भ में पलायन पर विचार रखे। संचालन डॉ. रमेश चंद्र पांडे ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जीबी पंत पर्यावरण, विकास संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, पलायन निवारण आयोग के सदस्य सुरेश सुयाल, अनिल शाही, पूर्व महालेखा परीक्षक निरंजन पंत, पूर्व प्रोफेसर डॉ. जेएस रावत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, डॉ. बीडी एस नेगी, दीवान धपोला, वसुधा पंत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने विचार रखे। कार्यक्रम में सभासद हेम तिवारी, तारा जोशी, लता पांडे, कैलाश गुरुरानी, विनय किरौला, रघु तिवारी, अनुराधा पांडे, पूरन तिवारी, उत्तराखंड सेवा निधि के कमल जोशी, रमा जोशी आदि मौजूद रहे।