{"_id":"5c2fa031bdec222d514190d3","slug":"employees-started-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मियों का धरना शुरू, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मियों का धरना शुरू, नारेबाजी की
Fri, 04 Jan 2019 11:34 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
एनटीडी एसएसबी कार्यालय अल्मोड़ा प्रागंण में नारेबाजी करते पेयजल निगम कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पेयजल निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन और सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन भगुतान नहीं हुआ है। वेतन और पेंशन भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान विभाग के कार्मिकों और अधिकारियों ने एनटीडी एसएसबी कार्यालय परिसर प्रांगण में धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को जहां तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मी भी तीन माह से पेंशन से वंचित हैं। जिस कारण कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारी शासन और प्रबंध तंत्र से लगातार वेतन भुगतान की मांग उठा रहे है पर दुर्भाग्य है शासन स्तर से अनदेखी की जा रही है।
शासन स्तर पर सेंटेज से संबंधित पत्रावली पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है जिससे कार्मिकों को तीन माह से वेतन और पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को भी धरना दिया जाएगा। इसके बाद सात जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सभा में ललित गौड़, एके प्रजापति, घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी, राहुल बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पान सिंह नेगी, अंबादत्त भट्ट, कुंदन बिष्ट, यतेंद्र लस्पाल, अनुज फर्त्याल, डीएस रावत, दीपक चंद्र, कुंदन अधिकारी, दीपक तिवारी, सुनील दत्त, कैलाश कार्की, दया किशन सनवाल, दिनेश तिवारी, आलोक कुमार, प्रेमा बिष्ट, मनौता देवी, गीता देवी आदि ने भाग लिया।