फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees' sit-in protest at BTKIT demanding regularization continues for the 24th day.

Almora News: बीटीकेआईटी में विनियमितीकरण की मांग पर कर्मचारियों का धरना 24वें दिन भी जारी

Sat, 04 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Employees' sit-in protest at BTKIT demanding regularization continues for the 24th day.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी संस्थान परिसर में धरने पर बैठे रहे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरनारत कर्मचारियों ने बताया कि संस्थान के निदेशक एवं कुलसचिव की ओर से दो जुलाई को जारी सूचना पत्र के संबंध में उन्होंने अपना लिखित जवाब निदेशक, कुलसचिव और संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। कर्मचारियों ने निदेशक से शासन स्तर पर तकनीकी शिक्षा सचिव से वार्ता कर विनियमितीकरण के आदेश जल्द जारी कराने के लिए प्रभावी पहल करने की मांग की। उनका कहना है कि लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और यदि कर्मचारियों पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने को भूतपूर्व सैनिक बसंत लाल साह और उनके साथियों ने समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, रघुवर सिंह, कुंदन रावत, रमेश मठपाल, विनेश कुमार, जसूली देवी, सावित्री देवी, नरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed