फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees and teachers celebrated black day in protest against the new pension scheme in almora

Almora: नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों-शिक्षकों ने मनाया काला दिवस; बोले- हमें पुरानी पेंशन चाहिए

Tue, 01 Apr 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:19 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों ने यूनिफाईड पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना के विरोध में बांह में काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया।

विज्ञापन
Employees and teachers celebrated black day in protest against the new pension scheme in almora
नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों और शिक्षकों ने मनाया काला दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों ने यूनिफाईड पेंशन योजना (यूपीएस) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के विरोध में बांह में काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले मंगलवार को जिले में शिक्षकों और कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। अपने-अपने संस्थानों में नई पेंशन योजना का विरोध किया। उत्तराखंड बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र जीजीआईसी अल्मोड़ा में भी शिक्षकों ने विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में बताते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कतई स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहां एनएमओपीएस के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू महरा, जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, धीरेंद्र पाठक, मनोज कुमार जोशी, नितेश कांडपाल, दीप पांडे, जगदीश भंडारी, डीके जोशी, दीपक तिवारी, कैलाश नयाल, खुशहाल महर, हेमा बहुगुणा, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन हमारा हक, उसे लेकर रहेंगे
अल्मोड़ा सीईओ कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों, शिक्षकों का हक है। उसे लेकर रहेंगे। पुरानी पेंशन जल्द बहाल की जाए। वहां एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सुरेश जोशी, मुकेश पांडे, राजन नेगी, तारा जोशी, दुर्गा नेगी, महेंद्र भोज, देवेंद्र पाठक, ज्योति आर्य, पुष्पा कांडपाल, शालिनी शुक्ला, बलवंत तडागी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed