{"_id":"68a371666e983f630700344c","slug":"emphasis-on-transparency-in-ranikhet-vyapar-mandal-election-ranikhet-news-c-232-1-shld1003-132428-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव में पारदर्शिता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव में पारदर्शिता पर जोर
Tue, 19 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। करीब पांच महीने पूर्व स्थगित हुए रानीखेत व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। चुनाव न होने पर व्यापारिक नेताओं में रोष व्याप्त था। वहीं अब प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी की ओर से चुनाव समिति एवं वरिष्ठ व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब तक उठी आपत्तियों एवं रुकावटों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त को शिव मंदिर हाल में आम बैठक आयोजित की जाएगी।
इसमें निवर्तमान कार्यकारिणी के आय-व्यय से जुड़े विवादों का समाधान आम व्यापारियों के बहुमत के आधार पर सार्वजनिक रूप से किया जाएगा। इसके बाद इस विषय पर किसी प्रकार की चर्चा नहीं होगी और बहुमत से लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य माना जाएगा। जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल मोहन नेगी ने कहा कि संगठन की पारदर्शिता और एकजुटता सबसे अहम है। हर व्यापारी को इस बैठक में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का भ्रम या विवाद न रहे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला मंत्री राजेन्द्र पाण्डेय, चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार, सचिव हेम भगत, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ व्यापारी अविनाश गोयल, सदस्य जगदीश अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।