फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Emphasis on Reverse Migration Said Governor

पहाड़ वापस लौटे प्रवासी इसके लिए रिवर्स पलायन पर काम कर करने की जरूरत राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on Reverse Migration Said Governor
अल्मोड़ा में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह बुुधवार को जिले के भ्रमण पर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में राज्यपाल ने जिला, पुलिस प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रवासी पहाड़ में वापस आएं इसके लिए जिले में रिवर्स पलायन पर काम करने की जरूरत है। इस दिशा में सभी विभाग जिम्मेदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका की मुख्य धुरी यहां की मेहनतकश महिलाएं हैं। यहां के उत्पादों को बाजार, ब्रांड और पैकेजिंग में बेहतर बनाने के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए यहां के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। वैज्ञानिकों की रिसर्च को किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाए जिससे लोग आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए एक क्रांति शुरू हो चुकी है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्रेस के माध्यम से उन्होंने देश विदेश में रह रहे प्रवासियों से अपील की है कि वह जिले के विकास के लिए आगे आएं। डीएम से उन्होंने कहा कि जिले में रिवर्स पलायन के लिए रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ाएं।
विज्ञापन

डीएम वंदना सिंह ने राज्यपाल को बताया कि कोरोनाकाल में जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों ने शत प्रतिशत धनराशि व्यय कर विकास कार्य संपन्न कराए। पेयजल समस्या समाधान के लिए कोसी द्वितीय पंपिंग योजना बनाई जा रही है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कोसी पुनर्जनन अभियान भी चलाया जा रहा है। ग्राम धसपड़ में ग्राम्या परियोजना के तहत जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से जल संवर्धन, जल प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य किया गया जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक एसएसपी अमित श्रीवास्तव ने जिले की कानून व्यवस्था, सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने स्वास्थ्य व्यवस्था, डीएफओ महातिम यादव ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों, सीडीओ नवनीत पांडे ने मनरेगा कार्ड और लघु उद्योग के लिए दी ऋण योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
पूर्व सैनिकों ने भी राज्यपाल को बताई समस्या
अल्मोड़ा। राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के साथ भी बैठक की। पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन और उन्हें हाउस टैक्स में दी जाने वाली छूट संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। राज्यपाल ने कहा कि इस संबंध में पत्राचार चल रहा है। पूर्व सैनिक सेना में युवाओं की भर्ती के लिए जिला स्तर पर एनडीए, सीडीएस की कोचिंग सेंटर खोलें। जिला प्रशासन भी इसमें उन्हें सहयोग करे।

महिला स्वयं सहायता समूहों को करें प्रोत्साहित
अल्मोड़ा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर उनके उत्पादों को बाजार दिए जाने का प्रयास किया जाए। अल्मोड़ा की महिलाएं इतनी सक्षम हैं कि वह स्वरोजगार की दिशा में एक कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

अल्मोड़ा में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।

अल्मोड़ा में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed