फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Emergency service itself ailing: '108' ambulance being push-started.

Almora News: आपातकालीन सेवा खुद बीमार, धक्का मारकर स्टार्ट हो रही 108 एंबुलेंस

Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emergency service itself ailing: '108' ambulance being push-started.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा सोमेश्वर में खुद बदहाली के आंसू रो रही है। उपजिला अस्पताल सोमेश्वर में तैनात 108 एंबुलेंस की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि इसे स्टार्ट करने के लिए अक्सर कर्मचारियों और तीमारदारों को धक्का लगाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है। स्थानीय जनता ने विभाग से तत्काल नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि गंभीर मरीजों, प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवतियों और सड़क हादसों में घायल लोगों को त्वरित उपचार दिलाने में 108 सेवा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। पहाड़ी और दुर्गम रास्तों पर समय का एक-एक मिनट कीमती होता है लेकिन यहां एंबुलेंस की तकनीकी खराबी के कारण वाहन को स्टार्ट करने में ही काफी समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में कई बार मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से ही बेहद सीमित हैं। ऐसे में अगर आपातकालीन वाहन ही इस तरह जवाब दे जाएंगे, तो ग्रामीण कहां जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और 108 सेवा संचालित करने वाली उत्तरदायी संस्था से एंबुलेंस की तुरंत तकनीकी जांच कराकर मरम्मत कराने या इसके स्थान पर नई एंबुलेंस भेजने की पुरजोर मांग की है। लोगों ने जिला प्रशासन से भी मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समय से एंबुलेंस की मेंटेनेंस नहीं हो पाने के कारण गाड़ी स्टार्ट होने में दिक्कत आती है। अभी नया टेंडर होने वाला है इस वजह से पुरानी कंपनी गाड़ी का मेंटेनेंस नहीं कर रही है। - मोहित, ईएमटी, उप जिला अस्पताल, सोमेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed