फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electrification completed for lift drinking water scheme

कत्यूरी शासकों ने ने राजधानी बनाई, सरकारों से सड़क भी नहीं बन पाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electrification completed for lift drinking water scheme
कत्यूरों की राजधानी तैलीहाट गांव का विहंगम दृश्य - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूरी शासकों की राजधानी रहे तैलीहाट गांव को आज तक सड़क से नहीं जोड़ा गया है। यह बात ग्रामीणों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। जबकि सरकार पीएमजीएसवाई के तहत हर गांव को सड़क से जोड़ने का कई सालों से ढोल पीटते आ रही है।
विज्ञापन

कत्यूरी शासन करीब 850 ईसवी से शुरू हुआ था। उन्होंने तैलीहाट गांव को राजधानी बनाया था जिसके अवशेष आज भी सुरक्षित हैं। इतिहास
के जानकारों के अनुसार कत्यूरों की राजधानी पहले जोशीमठ हुआ करती था। राजा आसंति देव के समय राजधानी को कत्यूरों ने तैलीहाट (बैजनाथ) स्थानांतरित कर दिया था। तैलीहाट विकास खंड का सबसे प्राचीन गांव है। आजादी से पहले गांव की आबादी करीब 95 थी जो वर्तमान में 533 है। गांव की अधिकांश जमीन सिंचित होने से यहां पर पलायन काफी कम है। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पुष्कर काला भी इसी गांव के हैं। ग्रामीण गांव को सड़क से जोड़ने की मांग करते करते थक गए हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
तैलीहाट गांव को सड़क से जोड़ने के संबंध में मैंने कई बार विधायक चंदन राम दास और डीएम से कहा। लोनिवि ने आज तक प्रस्तावित मोटर मार्ग का सर्वे तक नहीं किया है। जबकि ग्रामीण सड़क के लिए जमीन देेने को भी तैयार हैं। सड़क न होने से गर्भवती महिलाओं और बीमारों को अस्पताल ले जाने में बहुत परेशानी होती है। - मंजू रावत, बीडीसी सदस्य, तैलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

तैलीहाट गांव को सड़क से जोड़ने के संबंध में मैंने 1952 में अविभाजित उप्र के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत को अल्मोड़ा रैमजे इंटर कॉलेज में एक पत्र दिया था। अब उम्मीद नहीं है कि मै गांव में गाड़ी देख पाऊंगा। - प्रताप सिंह रौतेला (102), तैलीहाट गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति।

तैलीहाट का सत्यनारायण मंदिर ऐतिहासिक धरोहर है। मंदिर को देखने देश विदेश से सैकड़ों पर्यटक हर साल बैजनाथ तक आते हैं। गांव में सड़क न होने से बुजुर्ग मंदिर के दर्शन नहीं कर पाते है। - कला जोशी, सत्यानाराण मंदिर की प्रधान पुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed