फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity and Internet crash, people frustrated

बिजली और इंटरनेट धड़ाम, लोग झुंझलाए

Wed, 05 Aug 2015 01:18 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 05 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में कभी बिजली नहीं रहती और कभी इंटरनेट काम नहीं करता जिससे लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। मंगलवार को बीएसएनएल की सेवा ठप रहने से लोगों को फिर निराश लौटना पड़ा।

विज्ञापन


तहसील में विभिन्न प्रकार के प्रमाण बनाने को आ रहे लोगों को कभी बिजली तो कभी इंटरनेट सेवा बाधित होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को भी लोग काफी देर तक बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठीक होने का इंतजार करते रहे। हालांकि सेवा तीन बजे ठीक हो गई थी परंतु तब तक अधिकांश लोग निराश लौट गए।
विज्ञापन


क्वैराली के ललित और दीपक का कहना था कि वह स्थायी प्रमाण पत्र के लिए बीस दिन से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। सिरोली की सविता ने बताया कि वह पंद्रह दिन से चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पैली के कुंदनगिरी, न्यौनी के दानसिंह, टेड़ागांव के पूरन राम, सिर्दा के लीला राम, सिमलखेत की बसंती, नवांण की गीता, डांग के रामस्वरूप और गाजा के बिशन राम आदि भी प्रमाण पत्र बनने में हो रही परेशानी को लेकर निराश दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed